BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

यूथ कांग्रेस चुनाव बिलासपुर; रंजीत, विक्की, अर्पित, विकास, लक्की सहित 36 दावेदार मैदान में..एक वोट पर 75 रुपये होंगे खर्च: शहर अध्यक्ष पद के लिए 23 तो ग्रामीण के लिए 13 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही शहर और ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार शहर अध्यक्ष पद के लिए 23 और ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों सहित कुल 36 दावेदार मैदान में हैं। इनमें वर्तमान पदाधिकारी, एनएसयूआई नेता, पूर्व अध्यक्षों के साथ कई चर्चित चेहरे भी शामिल हैं। शनिवार को युवा कांग्रेस चुनाव समिति के जनरल रीजनल ऑफिसर नरेंद्र बजाज ने पदाधिकारियों और दावेदारों की बैठक लेकर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। युवा कांग्रेस का यह चुनाव पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। सदस्यता, नामांकन और मतदान की पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए होगी। संगठन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेगी। इसके बाद 15 से 18 जून तक स्क्रूटनी की जाएगी।

नामांकन फॉर्म के लिए 7500 रुपये है शुल्क.…..

चुनाव में दावेदारों को नामांकन के लिए 7500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं प्रत्येक सदस्यता के लिए 75 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यानी एक वोट के बदले 75 रुपये खर्च करने होंगे। मतदान का अधिकार केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा, जो सदस्यता लेंगे और उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होगी। फर्जी सदस्यता रोकने के लिए वोटर आईडी तथा आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।

इस प्रकार है चुनाव का पूरा शेड्यूल……

नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेगी। ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर के पदों के लिए इसी अवधि में आवेदन लिए जाएंगे। 15 से 18 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद आपत्तियों का निराकरण, नाम वापसी, अंतिम सूची जारी की जाएगी। सदस्यता अभियान और मतदान की प्रक्रिया लगभग डेढ़ से दो माह तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदों के लिए 11 से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

विवादित चेहरों की भी दावेदारी…

युवा कांग्रेस चुनाव में कई चर्चित और विवादों से जुड़े चेहरे भी मैदान में हैं। शहर अध्यक्ष पद के दावेदार वसीम खान पर पूर्व में गैंगवार और हत्या षड्यंत्र से जुड़े आरोप लग चुके हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के दावेदार राजू यादव और सुनील साहू पर भी मारपीट और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े मामलों में पुलिस केस दर्ज हो चुके हैं।

शहर अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार.…..

विक्की यादव, अर्पित केशरवानी, विकास सिंह ठाकुर, सुशांक (लक्की) मिश्रा, तन्मित छाबड़ा, मयंक गौतम, सोहेल खान, आनंद मेश्राम, शैलेश मिश्रा, दीपक रजक, कामरान मेमन, सुजल खरे, लोकेश नायक, निखिल राय, वसीम खान।

ग्रामीण अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार…..

रंजित सिंह, सुनील साहू, राजू यादव, अमितेश राय, अजय यादव, देवेंद्र कृष्णन, तरुण यादव, मोहम्मद अयाज।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,... बिलासपुर; रतनपुर-कोटा रोड पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, नकदी व दो बाइक जब्त! सीपत; बारिश में बच्चों की राह होगी आसान, एनटीपीसी सीपत ने 230 विद्यार्थियों को बांटे छाते! बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती पर विधानसभा में गूंजा सवाल; 103 में से 98 आवेदन निरस्त..अटल श्...