ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फिल्मी स्टाइल में बड़ी चोरी; व्यापारी के घर चैनल गेट तोड़कर घुसे चोर, परिवार को बंधक बनाकर ले उड़े लाखों की नकदी और जेवर!

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के छुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अज्ञात चोरों ने एक किराना व्यापारी के घर में घुसकर फिल्मी अंदाज में न केवल लाखों रुपये की चोरी की, बल्कि परिवार के चार सदस्यों को बंधक बनाकर उनकी जान को भी खतरे में डाल दिया। घटना रात लगभग 11 बजे से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर के पिछले हिस्से में स्थित चैनल गेट को तोड़कर प्रवेश किया। घर के सभी सदस्य उस समय गहरी नींद में थे। घुसते ही चोरों ने शातिराना ढंग से परिवार के सभी सदस्यों के मुँह पर टेप चिपका दिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। चोरों ने धमकी दी कि यदि किसी ने शोर मचाया या पुलिस को सूचना दी, तो अंजाम बेहद खतरनाक होगा।चोरों ने घर में रखे सभी मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और फिर अलमारी व लॉकर को खोलकर लगभग 8 से 10 लाख रुपये नकद तथा सोने-चाँदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुँची और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले से रेकी कर रखी थी और घर की आंतरिक जानकारी उन्हें पहले से थी। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...