Raftaar News Cg

सस्ते दाम में राशन सामान दिलाने के नाम, युवक हुआ ठग का शिकार…! 5000 रूपए की हुई ठगी…? तीन आरोपियों को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार….!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) सस्ते दाम में तेल, चावल व शक्कर दिलाने को हुआ ठग, लालच देकर युवक से 5000 रुपए की हुई ठगी। ठगी करने वाले तीन आरोपीयों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सागर यादव निवासी पुराना पावर हाउस चौक तोरवा ने शनिवार को थाना आकर आरोपी सुमित कश्यप, तुलसी कश्यप एवं एक अन्य साथी के विरूद्ध सस्ते में तेल, चावल और शक्कर दिलाने के नाम पर नगद 5000 रुपए लेकर धोखाधडी करने के संबंध में रिपोर्ट कराया। जिसके रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासजी कर धरपकड के निर्देश प्राप्त हुए। जिसके परिपालन में तोरवा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर पता तलाश कर आरोपी सुमित कश्यप तुलसी कश्यप और अजय कश्यप को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससें पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया तथा ठगी गई रकम 5000 रूपये में से 3500 रूपये खर्च होना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई शेष रकम 1500 रूपए जप्त कर तीनों आरोपियों को धारा 420, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी:-

1. सुमित कश्यप पिता चोलराम कश्यप उम्र 29 साल निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

2. अजय कश्यप पिता स्व.वीरेंद्र कश्यप उम्र 24 साल निवासी गोड़पारा तिफ़रा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

3. तुलसी कश्यप पिता केशव कश्यप उम्र 36 साल निवासी मनु पान ठेला के पास काली मंदिर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव एवं उनकी टीम, सउनि.भरतलाल राठौर, आरक्षक धीरेंद्र सिंह, उदय पाटले।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...