BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

धान खरीदी गड़बड़ी के आरोपी ने ब्लड प्रेशर डाउन होने का किया नाटक, कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की बारी आई तो 5 परिजन लेकर हुए फरार, आरोपी सहित परिजनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज, पकड़े गए आरोपी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) डेढ़ करोड़ रुपए के धान की गड़बड़ी के आरोपी खरीदी केंद्र प्रभारी को कोर्ट में पेश करने के बाद परिजन आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गए। जैसे ही पुलिस को खबर मिली तो घेराबंदी कर शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस ने खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश लहरे और उसके पांच परिजन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के गोड़ाडीह धान खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रकाश लहरे ने डेढ़ करोड़ की धान 65 लाख रुपए में मिलर को बेच दी। धान भेजे बिना ही डिस्पैच आर्डर में 4356 क्विंटल की एंट्री कराई। पुलिस ने जब गोड़ाडीह के खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे को गिरफ्तार किया, तो पहले उसने ब्लड प्रेशर डाउन होने का नाटक किया। इसके बाद दो आरक्षक उमेद सिंह खूंटे और सुधीर कश्यप उसे लेकर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेश करने के बाद जब जेल दाखिल करने के लिए ले जा रहे थे, तभी प्रकाश के बेटे निलेश, उसके भाई भागबली, रंजीत कुमार लहरे, अशोक भारद्वाज और पुनीत राम बंजारे उसे भगा ले गए। यह सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो तत्काल पूरी टीम अलर्ट हुई। इसके बाद शनि मंदिर के पास से सभी को पकड़ लिया गया हैं।

4950 क्विंटल धान की अफरातफरी:-

सहकारी बैंक के मैनेजर देवदत्त साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश लहरे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि धान की क्वालिटी खराब होने के कारण उठाव नहीं हो रहा था, इसलिए उसने 3918 क्विंटल धान 65 लाख रुपए में एक मिलर को बेच दी। डीओ में 4356 क्विंटल का कटौती करा लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....