BilaspurChhattisgarhCrime

भाई ने ही ली भाई की जान: शादी नहीं कराने से नाराज़ छोटे भाई ने पीट-पीटकर की बड़े भाई की हत्या..पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बांस की बल्ली से हमला कर उतारा मौत के घाट!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा में शुक्रवार रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। छोटे भाई ने शादी नहीं कराने की नाराज़गी में अपने बड़े भाई की बांस की बल्ली से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रदीप मंडावी के रूप में हुई है, जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। आरोपी राकेश मंडावी, उसका छोटा भाई है, जो लंबे समय से अपनी शादी को लेकर नाराज़ चल रहा था। उसे शक था कि बड़े भाई प्रदीप ने जानबूझकर उसकी शादी नहीं कराई। शुक्रवार रात दोनों भाइयों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। गुस्से में आए राकेश ने घर में रखी बांस की बल्ली से प्रदीप के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांव में कई स्थानों पर दबिश दी है। एसडीओपी आशा रानी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक परिवार, तीन भाई, तीन त्रासदियां!

कुछ साल पहले मंझले भाई ने आत्महत्या कर ली थी। अब छोटे भाई ने बड़े की हत्या कर दी। परिवार में अब एक मृत, एक आत्महत्या, एक हत्यारा—तीनों भाइयों की कहानी दर्दनाक मोड़ ले चुकी है। गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!