बिलासपुर के युवाओं ध्यान दें! अप्रेंटिसशिप मेला लाएगा नौकरी के नए मौके…फिटर से लेकर वेल्डर तक, सभी के लिए सुनहरा मौका! कोनी में होगा अप्रेंटिस मेला, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी के सीओई भवन में 15 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। विशेष रूप से विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर, आईसीटीएसएम एवं कोपा व्यवसायों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक व तकनीकी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। यह मेला प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनुभव के साथ भविष्य में रोजगार के बेहतर विकल्प मिल सकें।
