BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महमंद बना चेतना अभियान का प्रेरणास्रोत: बच्चों में दिखा आत्मविश्वास का नया उजाला..नशा व मोबाइल की लत से बाहर निकलते बच्चे, खेल और ज्ञान की ओर बढ़ते कदम, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे बहु-आयामी चेतना अभियान के अंतर्गत ग्राम महमंद में विगत एक माह से बच्चों और युवाओं को नशा एवं मोबाइल की लत से दूर कर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। “आओ सँवारे कल अपना” शीर्षक से चल रहे इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जीवधरणी फाउंडेशन के सहयोग से सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 140 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, यह एक स्वस्थ जीवनशैली व उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करने वाला माध्यम है। बच्चों में असीम संभावनाएं होती हैं, उन्हें बस सही दिशा देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच पूजा निर्मलकर, विक्की निर्मलकर, अभय नारायण राय, तिलक साहू, विकास चंद्र वर्मा, आकांक्षा जनोकर, राजा कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रशिक्षक एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह संपूर्ण आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों में आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...