Chhattisgarh

हल्दी लगे चेहरे से सीधे जेल की राह: दूल्हा बना प्रधान आरक्षक मंडप से गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों, युवती से दुष्कर्म का आरोप!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी में बदल गया, जब मंडप में हल्दी की रस्म के दौरान पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। SIB में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी को पुलिस ने रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने उस वक्त पकड़ा, जब वह शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शाम को बारात निकलनी थी, लेकिन उससे पहले ही मंडप में पुलिस की दबिश पड़ी और दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया। बहादुर सिंह मरावी पर एक युवती को नौकरी का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी करने और लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। यही नहीं, आरोपी पर तीन अन्य युवकों से भी आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति आदेश देने का मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि ये नियुक्ति आदेश पूरी तरह फर्जी थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, उस वक्त हल्दी की रस्म चल रही थी और बारात की तैयारियां जोरों पर थीं। परिजनों और मेहमानों के सामने जैसे ही दूल्हा गिरफ्तार हुआ, पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी बहादुर सिंह मरावी के खिलाफ पहले भी विवादास्पद गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार पीड़ितों के मजबूत सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है और मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...