BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बारात में डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों के साथ मारपीट कर धारदार वस्तु से हमला करने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना बिल्हा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 118(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पकलू उर्फ याददास्त बंजारे (19 वर्ष), पिता ब्रीज बंजारे, निवासी ग्राम बिटकुली, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रार्थी घनश्याम जोगी (55 वर्ष), निवासी रमतला, थाना सरगांव, जिला मुंगेली ने 1 मई 2026 को थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को ग्राम बिटकुली में आयोजित एक बारात में डीजे पर नाचने के दौरान हाथ लग जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी पकलू बंजारे ने जय जोशी, आयोन जोशी और सुजीत जोशी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा धारदार वस्तु से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। विवेचना के दौरान घायल सुजीत जोशी की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें गंभीर चोट की पुष्टि होने पर प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कर जप्त किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 25 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...