ChhattisgarhRaftaar News Cg

करंट से 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, हाइटेंशन तार बना मौत का कारण, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के अभनपुर क्षेत्र के पारागांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से वह अचानक संपर्क में आ गई। तेज करंट और स्पार्किंग के चलते बच्ची छत से नीचे गिर पड़ी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हाईटेंशन तार को गांव से नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारी हाइटेंशन तार को शिफ्ट करने बजट नहीं होने की बात कह रहे है, अधिकारियों का कहना है, बजट के लिए उच्च कार्यालय में आवेदन दिया गया है, स्वीकृति के पश्चात हाइटेंशन तार को वार्ड के बाहर शिफ्ट किया जाएगा, विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक मासूम को जान गंवा कर देना पड़ा। वहीं ग्रामीण कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...