ChhattisgarhRaftaar News Cg

पति के अफेयर से टूट गई पत्नी! दूधमुंहे बच्चे संग खेत में खाया जहर, दोनों की मौत..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के अवैध संबंधों से आहत एक महिला ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज मामला कोड़ेकुरसे थाना क्षेत्र के उइकेटोला गांव का है। जानकारी के मुताबिक दुर्गुकोंदल निवासी जयंती अपने पति गणेश कुंजाम के किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर बेहद परेशान थी। मानसिक तनाव से जूझ रही जयंती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने दूधमुंहे बच्चे को लेकर सीधे पति की प्रेमिका के खेत जा पहुंची। वहां जहर खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को दुर्गुकोंदल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। एएसपी संदीप पटेल ने बताया कि मृत बच्चा दंपती द्वारा गोद लिया गया था। फिलहाल कोड़ेकुरसे पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द