BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; आपसी रंजिश का खतरनाक बदला: सेलून संचालक नाई ने दुश्मन पर किया कैंची से हमला..नाई गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित सूरज लहरे निवासी पचपेड़ी ने बुधवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 6:00 बजे मल्हार निवासी पवन कुमार श्रीवास उम्र 24 जो कि एक सेलून चलाता है, उसने पुराने विवाद के चलते पहले अश्लील गालियां दीं और फिर पास में रखी कैंची से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। पचपेड़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल मामला विवेचना में लिया। सबूतों के आधार पर गुरुवार को आरोपी पवन श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंची भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...