ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

RAIPUR: कारोबारी पर फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्ताR, हरियाणा-झारखंड से पकड़े गए आरोपी, लेवी के लिए दी थी सुपारी, 2 शूटर्स अब भी फरार, पुलिस कर रही शूटर्स की तलाश…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी में 13 जुलाई को तेलीबांधा क्षेत्र के रिंग रोड स्थित पीआरए इंडिया प्रा.लि के बाहर गोली चलाने वाले मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने घटना के बाद एक हफ्ते तक चले इंटरस्टेट ऑपरेशन में मुख्य हैंडलर को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मुख्य हैंडलर अमनदीप का झारखण्ड के अमन साहू गैंग व पंजाब के गैंग से संबंध है। आरोपी ने ही शूटर और उनके लिए बाइक व पैसे का इंतेजाम किया था। अमनदीप गैंगस्टर अमन साहू का करीबी भी बताया रहा है।

दरअसल 13 जुलाई को थाना तेलीबांधा क्षेत्र रिंग रोड नंबर 1 उद्योग भवन स्थित पीआरए इंडिया प्रा.लि. के बाहर पल्सर मोटर सायकल सवार दो नकाबपोश व्यक्ति आकर कंपनी के बाहर खडी कार में बैठे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की और फिर फरार हो गये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 494/24 धारा 109, 3 (5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चलाया गया इंटरस्टेट ऑपरेशन:-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेंज आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। एसएसपी द्वारा प्रकरण के समस्त पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा कर स्पेसिफिक टॉस्क के लिये स्पेसिफिक टीम डेप्यूट किया गया। सभी टीमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखण्ड के गुमला, लोहरदगा एवं रांची तथा हरियाणा के सिरसा के पुलिस अधिकारीयों से समन्वय स्थापित कर इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें घटना में शामिल गैंग के झारखण्ड से 3, हरियाणा से 3 सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और फायरिंग करने वाले 2 अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई हैं। इस घटना में शामिल मुख्य हैण्डलर अमनदीप बाल्मिकी से 1 नग पिस्टल 8 नग जिन्दा राउण्ड तथा 01 नग कारतुस का खाली खोखा व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक जेएच 01 डीएल 4692 को भी जब्त किया गया हैं। गिरफ्तार 6 आरोपियों से विस्तृत पूछताछ उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य हैंडलर अमनदीप का झारखण्ड के अमन साहू गैंग तथा पंजाब के गैंग से सम्बन्ध है तथा उक्त प्रकरण में इसी के द्वारा शूटर, वाहन एवं रकम उपलब्ध कराया गया था।

अलग-अलग रोल में थी आरोपियों की भूमिका:-

रायपुर ASP सिटी लखन पटले ने बताया कि कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों की पहचान कर ली गई है। ये सिरसा हरियाणा के रहने वाले है। पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने में जुटी है। ये दोनों आरोपी 10 जुलाई से रायपुर के होटल में ठहरे हुए थे। आरोपियों को झारखंड के संदीप यादव और लोहरदगा के शाहिद ने रायपुर में बाइक प्रोवाइड करवाई थी। पल्सर बाइक रांची से चोरी की गई थी। रांची के शाहिद ने आरोपियों के अकाउंट में एडवांस की रकम डाली थी। दूसरी ओर हरियाणा के आरोपियों में से अमनदीप वाल्मिकी ने जेल में बंद अमन साव के कहने पर इस पूरी घटना की प्लानिंग की थी। अमनदीप से हरियाणा के ही रवि कुमार सेन और लक्ष्मण दास जुड़े हुए थे। जिसमें रवि ने खुद के नाम से सिम खरीदकर लक्ष्मण दास को दिया था। फिर लक्ष्मण ने दोनों शूटरों को सिम दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों के डिटेल:-

01. संदीप यादव पिता श्याम सुन्दर यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम सेहलतेतर टोली थाना घाघरा जिला गुमला झारखण्ड।

02. शाहिद अंसारी पिता आलम अंसारी उम्र 22 साल निवासी न्यू आजाद बस्ती लोहर दगा झारखण्ड।

03. शाहिद अंसारी पिता नवाब अंसारी उम्र 25 साल निवासी आजाद बस्ती पथलकुरवा थाना लोवर बाजा जे रांची झारखण्ड।

04. रवि कुमार सेन पिता रोहतास कुमार सेन उम्र 22 साल निवासी मंगाला थाना सदर जिला सिरसा हरियाणा।

05. लक्ष्मण दास बाजीगर पिता दीप्ति दास बाजीगर उम्र 23 साल निवासी सलारपुर थाना सदर जिला सिरसा हरियाणा।

06. अमनदीप बाल्मिकी उर्फ अम्मू पिता मोहन बाल्मिकी निवासी धोतड़ बस स्टैण्ड के पास थाना रानिया जिला सिरसा हरियाणा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!