BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में रेत माफियाओं के बीच खूनी संघर्ष: युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती..घायल बोला-जंगल में मिली पिस्टल से गलती से चल गई गोली, पुलिस को बयान पर संदेह…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमेर घाट पर रेत के अवैध खनन और वसूली को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर गोली चल गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गिरजाशंकर उर्फ दीपक यादव को पैर में गोली लगने के बाद तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना अवैध रेत कारोबार में वर्चस्व को लेकर हुई, जिसमें दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान गोली चलने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ है, जिसमें दीपक रजक का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वह घुटकू समिति के अध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले छबि यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि गोली लगने के बाद वह तुरंत गिरजाशंकर को अस्पताल लेकर आया। पुलिस ने घटना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोटा थाना प्रभारी राज सिंह व एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूछताछ में घायल गिरजाशंकर ने पुलिस को बताया कि उसे जंगल में एक पिस्टल मिली थी, जिसे कॉक करते समय गलती से फायर हो गया और वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस को उसके इस बयान पर संदेह है। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय का कहना है कि युवक की बातों में विरोधाभास है, इसलिए सभी एंगल से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि घायल युवक पीडीएस दुकान संचालित करता है। ऐसे में जंगल में उसका जाना और वहां पिस्टल मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...