ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिसकर्मी ने किया आत्महत्या, नाले में मिला युवक का शव, दोनों मामलों में पुलिस की गहन जांच जारी……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत की घटनाएँ सामने आईं। पहली घटना राजेंद्र नगर इलाके की है, जहाँ पुलिसकर्मी लक्ष्मी प्रसाद गबेल का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। दूसरी घटना में तेलघानी नाका रेलवे ब्रिज के नीचे नाले से युवक का शव बरामद किया गया है। राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित अमलीडीह पुलिस कॉलोनी के सामने एक खाली प्लॉट में कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद गबेल का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक पिछले 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैरहाजिर था और शराब पीने का आदी था। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

नाले में मिला अज्ञात युवक का शव…..

दूसरी घटना तेलघानी नाका रेलवे ब्रिज के नीचे की है, जहाँ एक नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तह तक पहुँचने के लिए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। दोनों मामलों में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...