BilaspurChhattisgarhHealthMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

VIDEO; सीपत में बेकाबू ट्रेलर ने मचाई तबाही, प्रशासन की लापरवाही से एक के बाद एक हादसे, आग का तांडव तीन घंटे तक! वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार की शाम से लेकर सोमवार रात तक सीपत क्षेत्र हादसों से कांप उठा, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया। मौसम की करवट और तेज आंधी ने जहां पेड़ों को धराशायी कर दिया, वहीं अधिकारियों की लापरवाही ने हादसों की झड़ी लगा दी। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और सीपत-गुड़ी मार्ग पर फिटनेस जिम के सामने एक विशाल पेड़ गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह पेड़ सड़क के लगभग 75 फीसदी हिस्से पर फैल गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद रविवार शाम तक पेड़ को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार दोपहर इसी पेड़ की वजह से एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया और शाम 7 बजे बिलासपुर से खांडा जा रहे ट्रेलर (सीजी 12 एयू 5801) ने एक पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पेड़ की टहनियों को हटवाया, मगर ट्रेलर पूरी रात बीच सड़क पर खड़ा रहा। सोमवार रात करीब 11 बजे एक और बड़ा हादसा हुआ। सीपत-गुड़ी मार्ग स्थित पेट्रोल टंकी के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर का चालक नशे में धुत था। गनीमत रही कि दोनों ट्रक ड्राइवर और हेल्पर कूदकर जान बचाने में सफल रहे। एनटीपीसी सीपत की फायर ब्रिगेड टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और सीपत पुलिस की टीम को यातायात बहाल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल……

भाजपा नेता अभिलेश यादव ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही चेतावनी देने के बावजूद पेड़ नहीं हटाया गया, जिससे लगातार हादसे हुए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर बड़े वाहन बेकाबू होकर चलते हैं, और पुलिस द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।

सवाल बरकरार: कब जागेगा प्रशासन…?

सीपत क्षेत्र में हादसे अब आम बात हो गई है। लोगों की जान दांव पर है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन सख्त कदम उठाए, वरना हादसों की यह काली कहानी यूं ही जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...