BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में धान खरीदी व्यवस्था से किसान नाराज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों की नाराज़गी अब खुलकर सामने आने लगी है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि टोकन जारी होने के बावजूद समितियों में उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। सुबह से किसान समिति परिसरों में इंतजार करते रहते हैं, लेकिन शाम होते-होते लिमिट पूरी होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। मजबूरी में किसानों को अगले दिन फिर उसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इस स्थिति के चलते किसानों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि लगातार समिति के चक्कर काटने के कारण वे अपने अन्य जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं। बेलतरा क्षेत्र में यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। किसानों की मांग है कि खरीदी केंद्रों की दैनिक लिमिट बढ़ाई जाए और टोकन के अनुसार समय पर धान खरीदा जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों के समर्थन में प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने कहा कि सरकार के फैसलों के कारण किसान रातभर मंडी के बाहर इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल किसान प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...