ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घरेलू हिंसा से तंग आकर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम: कुल्हाड़ी से पिता की हत्या..दिल दहला देने वाली वारदात, शराबी बाप के जुल्म से आजिज आ चुकी थी 15 साल की नाबालिग, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 साल की नाबालिग बेटी ने शराबी पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पिता की रोजाना की मारपीट और शराब के नशे में झगड़ों से तंग आ चुकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना 21 अप्रैल को बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम बागबहार की है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में सिर्फ पिता-पुत्री ही मौजूद थे। नाबालिग की मां अपने मायके गई हुई थी। उसी दौरान नशे में धुत 50 वर्षीय पिता ने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। इस बार बेटी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और सीधे पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद लड़की ने पड़ोसियों को बताया कि पिता की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने की है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

24 घंटे में खुला राज, हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद……

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि वह अपने पिता की हिंसा और झगड़ों से तंग आ चुकी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी (टांगी) को बरामद कर लिया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह मामला घरेलू हिंसा का गंभीर उदाहरण है, जिसमें एक मासूम को चरम कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...