BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की दबिश में चोर धरा गया: दो चोरी की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए दो चोरी की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा लगातार अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अविनाश पात्रे, निवासी दीनदयाल मंगला एक लाल रंग की रॉयल एनफील्ड हंटर बुलेट पर सवार होकर घूम रहा है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, जहां कपड़े से ढकी बिना नंबर प्लेट की एक लाल रंग की रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक बरामद हुई। आरोपी वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने उक्त बाइक को उस्लापुर रोड स्थित पैसिफिक रेस्टोरेंट की पार्किंग के सामने से चोरी किया था। साथ ही उसने शिक्षक कॉलोनी से एक और रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड एक्स मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एजुकेशन हब बाल वाटिका की अनूठी पहल: रामा ग्रीन सिटी में भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित; बच... बिलासपुर; विश्व योग दिवस पर अनुराग विद्या मंदिर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश: कृष्ण कुमार कौशिक के... एनटीपीसी सीपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह: Yoga for Healthy Ageing' थीम पर आयोजित योग सत्र ... बिलासपुर; अशोक नगर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल..धार्मिक आयोजन में उमड़ा ... बिलासपुर; कोटा के अमाली में कोल वाशरी की जनसुनवाई संपन्न: युवाओं ने दिखाया उत्साह; रोजगार और क्षेत्र... बिलासपुर; पड़ोसियों का विवाद शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, 60 ... बिलासपुर; धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो चाकू जब्त! रेत तस्करी और अवैध उगाही के विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की हुई थी ... 'मोटा' कहने के विवाद में 16 वर्षीय छात्र की हत्या...10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान शुरू हुआ मनमुटाव बन... फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की ठगी: गिरवी रखने का झांसा देकर दूसरे को बेच दी गाड़ी, रकम मांगने प...