BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कानन पेंडारी जू में दिल दहलाने वाली घटना..सफेद बाघ ‘आकाश’ की हार्ट अटैक से मौत! पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कानन पेंडारी जू में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सफेद बाघ ‘आकाश’ की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। सुबह 9:11 बजे वह अचेत अवस्था में पाया गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन ने मौके पर पहुंचकर उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि आकाश की मौत हार्ट अटैक से हुई। सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह तक बिलकुल सामान्य नजर आया, लेकिन 8:51 पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ती दिखी। अफसोस की बात ये रही कि उस समय बाघ की निगरानी के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। सवाल उठते हैं कि अगर समय पर चिकित्सा सहायता मिलती, तो शायद आकाश की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना ने न केवल जू प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि वन्य प्राणी संरक्षण की व्यवस्था को भी कटघरे में ला दिया है। आकाश की मौत के बाद अब कानन पेंडारी जू में महज दो सफेद बाघ – ‘सिद्धी’ और ‘ईशा’ ही शेष हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह घटना किसी झटके से कम नहीं है। एक दुर्लभ प्रजाति के सदस्य की यूं असमय मौत न सिर्फ चिंता बढ़ाती है, बल्कि भविष्य में और मजबूत निगरानी और बेहतर चिकित्सा इंतजामों की मांग भी करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...