BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीएमडी चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने संभाली कमान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएमडी चौक पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के छात्रों ने ट्रैफिक अधिकारियों के साथ मिलकर राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया। हाथों में पोस्टर और स्लोगन लिए छात्रों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने की सलाह दी। अभियान के दौरान चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खतरे बताए गए। अधिकारियों का कहना था कि युवाओं की भागीदारी से सड़क सुरक्षा के संदेश तेजी से समाज में फैलते हैं। वहीं NSS के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्रों में भी लोगों को नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में यातायात विभाग के अधिकारी, कॉलेज के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...