BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति चढ़ा पुलिस के हत्थे..बार-बार की प्रताड़ना बनी मौत की वजह, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना पचपेड़ी अंतर्गत गोपालपुर गांव में एक महिला को बार-बार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका ईश्वरी बाई उम्र 30 वर्ष ने 23 जनवरी 2025 को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले की मर्ग जांच के बाद सामने आया कि उसके पति गंगाराम केवट उम्र 32 वर्ष द्वारा लगातार की जा रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार ईश्वरी बाई को उसका पति गंगाराम आए दिन गाली-गलौज करता था और मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। परेशान होकर ईश्वरी अपने मायके चली गई थी, लेकिन समाज में समझौता होने के बाद वह वापस ससुराल आ गई। वापसी के बाद भी पति का बर्ताव नहीं बदला और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। आखिरकार तंग आकर ईश्वरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 02/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए और 20 अप्रैल 2025 को गंगाराम केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!