ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में शराब माफिया पर पुलिस का कहर, 2 महिला समेत तीन धराए! 16 लीटर कच्ची, 40 पाव देशी जब्त..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर 19 अप्रैल 2025 को सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में ग्राम भिल्मी में दबिश दी गई, जहां भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। रेड के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 01. दीपा वर्मा (20 वर्ष) निवासी भिल्मी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, 02. बिलासा बाई यादव (60 वर्ष) निवासी भिल्मी के पास से 4 लीटर कच्ची शराब व 03. सुलेमान खान (60 वर्ष) निवासी खम्हरिया को नवाडीह चौक सीपत में देशी शराब परिवहन करते पकड़ा गया हैं, जिसके पास से 40 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब और मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर CG 10 BB 8621 बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, 40 पाव देशी मदिरा, और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाहीं में इनका रहा विशेष योगदान…….

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, कौशल प्रसाद वस्त्रकार, मनहरण सिंह, आरक्षक सुभाष मरावी, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, लक्ष्मण चंद्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...