VIDEO! बिलासपुर में देर रात हमला: बाइक सवार युवकों पर 3-4 बदमाशों का कहर, चिल्लाए “यही हैं, मारो इनको”..एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रात के अंधेरे में शहर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दिनांक 15 अप्रैल की रात करीब 2:40 बजे यादव मोहल्ला टिकरापारा इलाके में प्रार्थी आदर्श मिरी अपने साथी ऋषभ मिरी के साथ पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10AR4520 पर सवार था। जैसे ही दोनों युवक टिकरापारा इलाके में पहुंचे, तभी अचानक 3 से 4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। रुकते ही युवकों ने “यही लोग हैं, मारो इनको” कहते हुए गालियाँ दी और दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए आदर्श और ऋषभ अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित सीधे सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 35(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर एक आरोपी अंकुश यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों राहुल, अजय और करण के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने अंकुश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़ित और आरोपी के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकुश यादव आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
