ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; भाजपा का बस्ती संपर्क अभियान रंग लाया: सरपंच समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि भाजपा पार्टी में हुए शामिल, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो– बस्ती संपर्क अभियान मस्तूरी विधानसभा में ज़ोर पकड़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रलिया सरपंच रेखा बाई सांडे समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने सभी जनप्रतिनिधियों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें भाजपा की नीति, विचारधारा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही, जो इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। नव-शामिल जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे अब संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। अपने संबोधन में चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान के जरिए पार्टी सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याएं सुन रही है और समाधान के लिए तत्पर है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य उषा देवी केवट, भाजपा महामंत्री अभिलेष यादव, पूर्व सरपंच कुर्रे सहित अश्वनी कुमार पटेल, यदु राम साहू, लाकेश पटेल, कमलेश साहू, भास्कर पटेल, राजेश्वर पटेल, दीप चंद्राकर, रामअवतार चंद्राकर समेत अनेक जनप्रतिनिधि व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भाजपा में शामिल हुए नए जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आशा जताई कि वे क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और विकास की गति को और तेज करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...