ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पिकनिक के बहाने ले गए, दोस्त की कर दी हत्या: बालोद में तीन दोस्तों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, शव को नदी में दबाया..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला बालोद जिले से सामने आया है, जहां तीन युवकों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पिकनिक के बहाने ले जाकर शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में उन्होंने दोस्त की जान ले ली और फिर शव को रेत में दबाकर छिपाने की कोशिश की। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान ग्राम डेंगरापार निवासी यशवंत नेताम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल को यशवंत अपने तीन दोस्तों– मनीष, साहिल और ईमन सिकोसा के साथ तांदुला नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। शराब पार्टी के दौरान आपस में विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर यशवंत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेरुद गांव के पास नदी में रेत के नीचे दबा दिया गया। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी से शव बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...