BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ताबड़तोड़ चालानी एक्शन: शहर के चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस का कहर, नियम तोड़े तो अब नहीं बख्शे जाएंगे!..गाड़ियों की लगी कतार… फिर उठीं क्रेन और कटे चालान, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरुवार का दिन शहर के वाहन चालकों के लिए भारी पड़ गया। सुबह से ही बिलासपुर यातायात पुलिस ने कमर कस ली थी और देखते ही देखते शहर के बड़े-बड़े चौक चौराहों पर चालानी कार्रवाई का ताबड़तोड़ अभियान शुरू हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी (यातायात) रामगोपाल करियारे के निर्देश पर यातायात पुलिस का पूरा अमला सड़कों पर उतर आया। लिफ्टर क्रेन, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी—करीब 20 से अधिक का दल—शहर के कोने-कोने में गश्त पर निकल पड़ा। नो पार्किंग, रॉन्ग साइड पार्किंग, बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर, बेतरतीब वाहन पार्किंग—हर नियम तोड़ने वाले पर कार्रवाई ताबड़तोड़ हुई। जैसे ही कोई गाड़ी नियम तोड़ती दिखी, मौके पर ही लिफ्टर पहुंचा और वाहन जब्त कर चालान कटा। नेहरू चौक से शुरू हुआ ये अभियान मुंगेली नाका, मंगला चौक, अमेरी चौक, महाराणा प्रताप चौक, राजीव गांधी चौक, फूल चौक, ईदगाह चौक सहित दर्जनों जगहों पर चला और नियम तोड़ने वालों की शामत आ गई। सिर्फ वाहन चालक ही नहीं, दुकानदारों को भी नहीं बख्शा गया। जिन दुकानों के सामने ग्राहकों की गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी थीं, उन्हें भी सख्त समझाइश दी गई। कहा गया कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो सीधे दुकान संचालक पर कार्रवाई होगी। हर वाहन चालक को मौके पर ही चेताया गया कि अब नियम तोड़ने पर कोई माफी नहीं। अगली बार की गलती सीधा बड़ा चालान और कानूनी कार्रवाई में बदल जाएगी। अंत में जिला यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में आवागमन सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बना रहे। नियमों का पालन करेंगे तो न चालान कटेगा, न परेशानी होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!