BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; खेत में काम करते समय परिवार के 3 लोगों पर गिरी बिजली, एक की मौत, दो गंभीर घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत भथरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार नागेश्वर केवर्त अपने पिता और पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से तीनों लोग बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में नागेश्वर केवर्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता और पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे की जांच जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
