BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत कॉलेज की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, मोबाइल जब्त कर पुलिस जुटी जांच में..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में बुधवार की शाम 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ईशा मानिकपुरी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार रोज की तरह बुधवार को भी ईशा दोपहर में खाना खाने के बाद यह कहकर कमरे में चली गई कि वह पढ़ाई करेगी। शाम करीब 7:30 बजे जब घरवालों ने कमरे की लाइट जलाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद मिला। शंका होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। ईशा पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतिका का मोबाइल कमरे से बरामद कर जब्त कर लिया है। जांच अधिकारी प्रफुल सिंह ने बताया कि मोबाइल का लॉक खुलने के बाद यह जानकारी सामने आ सकती है कि छात्रा ने आत्महत्या से पहले किससे बात की थी, या क्या कोई सुसाइड नोट लिखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...