ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

स्नैपचैट में हुई दोस्ती..शुरू हुआ अश्लील चैट, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाया शारीरिक संबंध का दबाव..शिकायत होते ही आरोपी गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले नाबालिग से ऑनलाइन दोस्ती की, फिर स्नैपचैट पर अश्लील चैट की और निजी पलों की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मामी की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी जब आरोपी ने उसकी प्राइवेट बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने हिम्मत कर परिवार को सारी बात बताई। नाबालिग की आरोपी युवक से पहचान सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। पहले सामान्य बातचीत हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। युवक ने खुद को अच्छा इंसान बताते हुए नाबालिग का भरोसा जीत लिया, जिसे वह बाद में तोड़ने वाला था। दोस्ती बढ़ने के साथ ही युवक ने नाबालिग को अश्लील बातचीत के लिए उकसाया। दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैट के ज़रिए निजी बातें होने लगीं। युवक ने इन मोमेंट्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग की और बिना बताए उन्हें सहेज लिया, जो आगे ब्लैकमेलिंग का हथियार बना।

इन निजी वीडियो और चैट्स को आधार बनाकर आरोपी युवक ने 16 साल की लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे नाबालिग बुरी तरह डर गई और मानसिक तनाव में आ गई। घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपनी मामी को दी, तो उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।, फिलहाल मामले की जांच चल रही है और युवक से पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...