BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे ने ली जान! ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला.…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय रामप्रकाश कौशिक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक चकरभाठा बस्ती का रहने वाला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में नशे की लत और अवसाद को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। चकरभाठा क्षेत्र में लगातार हो रही आत्महत्याओं ने इलाके में चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्... छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क!