BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फरारी खत्म! लूट और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2024 में हुई लूटपाट और छेड़छाड़ की दो वारदातों के फरार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर को चकरभाठा पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर राजकिशोर नगर स्थित देविका विहार कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर निवासी देविका विहार कॉलोनी थाना सरकंडा ने 2 अक्टूबर 2024 की रात काली ढाबा के पास एक युवती के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ और मारपीट की धमकी दी थी। इस मामले में चकरभाठा थाने में धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ रामावैली गेट के पास प्रार्थी वेदांत शुक्ला से भी अश्लील गाली-गलौज कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में भी चकरभाठा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 309(6), 351(4), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...