ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; बैंकों की मनमानी पर भड़के कलेक्टर, सीपत में महिला समूहों से दुर्व्यवहार की जांच के आदेश…युवाओं को लोन से वंचित, दूरस्थ इलाकों में नहीं खुलीं बैंक शाखाएं, बैंकिंग सिस्टम पर गरजे कलेक्टर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में बैंकों की लापरवाही और मनमानी पर जमकर फटकार लगाई है। मंगलवार को हुई डीएलसीसी की त्रैमासिक बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली की परतें खुल गईं। कैनरा बैंक की सीपत शाखा पर महिला समूहों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया, जिस पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए एलडीएम दिनेश ऊरांव को जांच के आदेश दिए। बैठक में यह भी उजागर हुआ कि पिछले साल स्वीकृत 13 नई बैंक शाखाओं में से केवल 3 ही शुरू हो पाईं, जबकि बाकी 10 अब तक सिर्फ फाइलों में सिमटी हैं। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा यह रहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण लेने वाले 1100 युवाओं में से महज 3 को ही बैंक लोन मिला है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सभी बैंकों को जवाबदेही तय करने को कहा। डेयरी और मछली पालन जैसी योजनाओं में भी ऋण वितरण बेहद धीमा है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य की डेयरी महासंघ का एनडीडीबी के साथ समझौता हुआ है, और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को फौरन कदम उठाने होंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, आरबीआई, नाबार्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी और सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब अनदेखी और टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...