Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के सीपत परिक्षेत्र कार्यकारिणी गठन हेतु बैठक संपन्न..चंद्रभान बने युवा प्रभाग के अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ब्लॉक मस्तूरी के अंतर्गत सीपत परिक्षेत्र में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 की कार्यकारिणी के गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विश्राम गृह खांडा में जिला अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। बैठक में गया प्रसाद राज को सीपत परिक्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ उपाध्यक्ष के पद पर रामस्नेही कमल और रामजी बिंझवार को मनोनीत किया गया। घनश्याम नेताम को सचिव के रूप में दायित्व सौंपा गया, वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ईश्वर आर्मो को मनोनीत किया गया। युवा प्रभाग में चंद्रभान मरावी को अध्यक्ष, खेमसिंह बिंझवार को सचिव और नरेन्द्र मरकाम को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त महिला प्रभाग की अध्यक्ष शशि ध्रुव को मनोनीत किया गया। जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में भागीरथी पोर्ते और निर्मला देवी सिदार व कोषाध्यक्ष का दायित्व धनेश्वर सिंह नेताम को सौंपा गया। संरक्षक मंडल में सुनील श्याम, लक्ष्यराम कमल, ओमप्रकाश मरावी और पंचराम बिंझवार को शामिल किया गया। बैठक में भारी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सहर्ष सामाजिक दायित्वों को निभाने और समाज की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभा के अंत में जिलाध्यक्ष देव सिंह पोर्ते ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...