ChhattisgarhRaftaar News Cg

6 साल की मासूम से दरिंदगी, चाचा निकला हैवान– बलात्कार के बाद की हत्या, कार में छुपाया शव…सुबह किया कांड, शाम को मिली लाश, कन्या भोज के लिए निकली थी मासूम..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाले कांड में पुलिस ने बच्ची के सगे चाचा सोमेश यादव (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मासूम के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की और फिर शव को अपनी कार की सीट के नीचे छुपा दिया। घटना 6 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे की है। बच्ची अपने घर से पड़ोस में कन्या भोज में शामिल होने गई थी लेकिन 10 बजे तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, और फिर थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शाम 7 बजे पड़ोस में खड़ी एक काली जेस्ट कार (CG-11-AX-2219) से बदबू आने पर जब देखा गया तो सीट के नीचे बच्ची का शव मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। फिजिकल एविडेंस और बयान के आधार पर बच्ची का सगा चाचा सोमेश यादव आरोपी निकला। उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने बच्ची को घर के ऊपर वाले कमरे में ले जाकर उसके साथ अनाचार किया और पकड़े जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को कार में छुपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। अभी तक किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग, रेप, मर्डर, सबूत छुपाने और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

तेजी से होगी कार्रवाई– फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल की तैयारी…….

पुलिस ने बताया कि इस जघन्य वारदात को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में रैपिड ट्रायल की मांग की जाएगी ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना मोहन नगर पुलिस की विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...