Raftaar News Cg

भारतीय जनता पार्टी के मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को मिल रहा व्यापक जन समर्थन

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल को बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में इस कार्यक्रम को ज़बरदस्त सफलता मिल रही है, गाँव- गाँव में सैकडो लोगो का इकट्ठा होना इस बात का प्रमाण है, कि इस आयोजन को जनता का व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।

इस कार्यक्रम में दिलेंद्र कौशिल के साथ ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल, मण्डल अध्यक्ष सीपत राज्यवर्द्धन कौशिक, महामंत्री रामनाथ तिवारी, कार्यक्रम के सह प्रभारी रमन गिरी गोस्वामी, मदन लाल पटानवार, बलराम पटानवार लगातार साथ चल रहे है। इस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का जायजा लिया जा रहा है यथा संभव समस्या का त्वरित निदान अधिकारियों से बात करके कराया जा रहा हैं। साथ ही राज्य सरकार की कमियों को लोगों को अवगत कराया जा रहा है। धान ख़रीदी और राशन वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है। लोगों से कानून की लचर व्यवस्था के बारे में भी चर्चा किया जा रही है। राज्य सरकार ने केंद्रीय योजनाओं का क्या बुरा हाल कर रखा है, इस बारे में जनता को अवगत कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को 2018 से भूपेश बघेल की सरकार ने किस प्रकार से बाधित किया है, इस विषय में जनता से विस्तार से चर्चा करके भूपेश बघेल के नाम पर पत्र लिखा जा रहा है और साथ ही दुर्ग में 20 जनवरी को होने वाले मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन में लोगों को आमन्त्रित किया जा रहा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...