ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सिलाई मशीन लेकर घर लौट रही युवती का जंगल में 5 युवकों ने किया बलात्कार, सभी गिरफ्तार, वीडियो देख पढ़िए पूरी ख़बर…..

छत्तीसगढ़/कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) केशकाल थाना क्षेत्र में 9 अगस्त 2024 को एक युवती के साथ घटित हुए अनाचार के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 20 दिन पहले की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ सिलाई मशीन लेने के लिए केशकाल गई थी। घर लौटते समय उसने अपने पुरुष मित्र को कॉल किया, जो अपने चार दोस्तों के साथ था। आरोप है कि इन सभी ने उसे जंगल में ले जाकर बारी-बारी से अनाचार किया। पीड़िता के पुरुष मित्र ने उसे धमकी दी थी, कि यदि वह इस घटना की जानकारी किसी को देती है, तो उसे जान से मार देंगे। इस भय के चलते पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। अंततः उसने 20 दिनों बाद हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को बताया और केशकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और तकनीकी मदद लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने चंद घंटों के भीतर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...