BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गर्लफ्रेंड से मिलाने की बात कहकर अपने ही दोस्त की बहन को बनाया हवश का शिकार..दबाया गला, मर गई समझकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार…खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के दिन एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बहन को सुनसान में ले जाकर दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसका गला दबाया और मरी हुई समझकर भाग खड़ा हुआ। इधर परिजनों की शिकायत के बाद मोपका चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। मोपका चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि मुंगेली जिले के नवागांव घटोली में रहने वाले तेजबहादुर उर्फ मलेन बंजारे की दोस्ती सरकंडा में रहने वाले युवक से थी। वह अपने दोस्त के घर आता-जाता था। इसके कारण उसके परिवार वाले भी घर का ही सदस्य मानने लगे। युवक की बहन भी तेज बहादुर को अपना भाई मानती थी। होली के दिन युवक अपने दोस्त के घर आया। उसने दोस्त की नाबालिग बहन को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने की बात कही। इसके बाद वह दोस्त की नाबालिग बहन को बिजौर के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर युवक वहां से भाग निकला। इधर होश में आने के बाद नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। उसने पूरे मामले की जानकारी परिजन को देकर मोपका चौकी में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच आरोपी फरार हो गया। इधर आरोपी का मोबाइल भी गुम हो गया। इसके कारण पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था। पुलिस की टीम ने दो दिन तक युवक के गांव में रेकी की। इसके बाद उसके भाईयों से पूछताछ कर आरोपी का ठिकाना खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...