BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ब्लेड हमला कांड: इनामी आरोपी कारी पकड़ा गया..अपोलो चौक से हुई गिरफ्तारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में सनसनीखेज ब्लेड हमले की वारदात में एक साल से फरार चल रहे आरोपी राजेन्द्र उर्फ कारी गोड़ को सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) जैसी गंभीर धारा में मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चिन्मय तिवारी ने 13 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी वैभव पांडेय के साथ रात करीब 12 बजे बुलेट से घर लौट रहा था। जैसे ही वे राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम के पास पहुंचे, तभी भोलू वर्मा, तुलसी आवास, अमन सोनकर और राजेन्द्र उर्फ कारी गोड़ ने बुलेट की आवाज सुनकर उन्हें रास्ते में रोक लिया। विवाद बढ़ने पर चारों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान राजेन्द्र गोड़ ने ब्लेड से वैभव के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में तत्काल अपराध दर्ज कर भोलू वर्मा और अमन सोनकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि कारी गोड़ फरार चल रहा था। कारी गोड़ के खिलाफ दो स्थाई एवं तीन गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस को 3 अप्रैल 2025 को सूचना मिली कि वह अपोलो चौक के पास घूम रहा है। तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम रवाना कर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...