BilaspurCg bordChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; IPL सट्टे का भंडाफोड़: चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार..आरोपियों के पास से मोबाइल-नकदी जब्त! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सकरी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम हाफा में दबिश दी। यहां क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और सट्टा से जुड़ा सामान जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्रिक लाइन गुरु मोबाइल ऐप के जरिए आरसीबी और गुजरात के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। जहां आरोपी राजाराम ध्रुव के कब्जे से एक मोबाइल, सट्टा पर्ची और 1330 रुपए नकद, मविस कनौजे से एक मोबाइल और व्हाट्सएप पर भेजी गई सट्टा पर्ची, ललित कुमार श्रीवास से दो मोबाइल, एक एलईडी टीवी, एक सेट-टॉप बॉक्स और 930 रुपए नकद व विनोद श्रीवास के कब्जे से तीन मोबाइल और एक रजिस्टर जिसमें सट्टे का हिसाब दर्ज था उसे जब्त किया गया।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी…….

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गार्डन कॉलोनी, मोपका निवासी अविनाश माधवानी ने ऑनलाइन सट्टे के लिए लाइन उपलब्ध कराई थी और उन्हीं के इशारे पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....