BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

हेडमास्टर की लापरवाही: शिक्षक दिवस पर दर्दनाक सड़क हादसा, 7वीं कक्षा के छात्रों की बाइक दुर्घटना, एक की मौत, BEO ने हेडमास्टर को किया निलंबित, पढ़िए पूरी खबर…..

दुर्ग:(प्रांशु क्षत्रिय) शिक्षक दिवस के दिन दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम कौही में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। 7वीं कक्षा के दो छात्रों को नारियल लाने के लिए स्कूल के हेडमास्टर द्वारा बाइक सौंपे जाने के बाद दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल के हेडमास्टर संतोष महिलांग ने छात्रों को स्कूल से नारियल लाने के लिए अपनी बाइक दी।

बाइक की नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हो गई। इस दर्दनाक घटना में छात्र वोमेश कुमार साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे छात्र भूपेश तिवारी जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका इलाज अभी दुर्ग जिला अस्पताल में जारी है। हेडमास्टर की लापरवाही के खिलाफ बीईओ ने तुरंत कार्रवाई की है। संतोष महिलांग को निलंबित कर दिया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...