ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा; “काम करने पर भी चिल्लाती हैं मैडम”- थर्मल प्लांट कर्मचारी लापता, सुसाइड नोट में दो महिला अधिकारियों पर आरोप!..ड्यूटी से घर लौटना था, लेकिन गायब हो गया..व्हाट्सएप पर भेजा सुसाइड नोट, रातभर तलाश, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग! खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन का कर्मचारी दो दिन से लापता है। जाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें दो महिला शिफ्ट इंचार्ज पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। लापता कर्मचारी गोपालदास (36) ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की और फिर उसका फोन बंद हो गया। सुसाइड नोट के मुताबिक, शिफ्ट इंचार्ज लीना और जनरल ड्यूटी इंचार्ज रश्मि उसेंडी उसे बेवजह दबाव में डालती थीं और प्रताड़ित करती थीं। आखिरकार परेशान होकर गोपालदास अचानक गायब हो गया। शनिवार सुबह 6 बजे ड्यूटी पर जाने के बाद दोपहर 2 बजे तक घर लौटने वाला था, लेकिन वह नहीं आया। आखिरी बार डेढ़ बजे पत्नी से बात हुई और फिर फोन स्विच ऑफ हो गया। गोपालदास ने सुसाइड नोट कंपनी अधिकारियों और परिजनों को भेजा। जब उसके दो साथी गांव पहुंचे और पिता को बताया, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोग रातभर ढूंढते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। भाई दीपक ने दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी और परिवार दोनों महिला अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है और गोपालदास की तलाश जारी है। लेकिन थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन ने छुट्टी का हवाला देकर कोई जवाब नहीं दिया। क्या शिफ्ट इंचार्ज की प्रताड़ना से गोपालदास ने कोई बड़ा कदम उठा लिया? पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार हैं!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल में नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल : 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा, पीएम मो... सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर मंत्री केदार का हमला : बोले- कांग्रेस ने कभी नहीं की बस्तर की चिंता साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्...