ChhattisgarhRaftaar News Cg

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..3 दिन पहले भर्ती कराया, 2 दिन बाद मौत, शव पर मिले गंभीर चोटों के निशान, FIR दर्ज नहीं, पुलिस बोली- पंचनामा के बाद आना..खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 36 वर्षीय युवक की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पत्नी ने महज तीन दिन पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजपुर पोड़ी निवासी विजय देवांगन (36) को उसकी पत्नी ने 26 मार्च को सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पत्नी का कहना था कि वह जरूरत से ज्यादा शराब पीने लगा था, इसलिए डराने और सुधारने के लिए केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन 28 मार्च की रात, परिजनों को केंद्र से फोन आया कि विजय को अचानक अटैक आया है। परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें विजय मृत मिला। मृतक के चाचा ससुर का आरोप है कि विजय को इतना पीटा गया कि उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था। रस्सी से बांधकर उसे प्रताड़ित किया गया, जिसके सबूत के रूप में परिजनों ने वीडियो भी बनाया है। परिजनों ने जब थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, तो पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया और पंचनामा कार्रवाई पूरी होने के बाद आने को कहा। मृतक की पत्नी ने भी केंद्र संचालकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र को पहले ही मना किया था कि उसके पति को मारा न जाए। कोतवाली थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...