ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BORD EXAM खत्म, ठग गिरोह हुए एक्टिव! फर्जी कॉल कर पालकों से ठग रहे हजारों रुपये..पैसे नहीं दिए तो बच्चा फेल करने की धमकी..शिकायत के बाद शुरू हुई जांच, पुलिस ने की ये अपील, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही साइबर ठगों ने नए तरीके से ठगी शुरू कर दी है। धमतरी में कुछ जालसाज विद्यार्थियों के पालकों को फोन कर रहे हैं और परीक्षा में पास कराने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये तक की मांग कर रहे हैं। धमकी दी जा रही है कि अगर रकम नहीं दी तो बच्चा फेल हो जाएगा। धमतरी एसपी ऑफिस में इस तरह की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पालकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी फर्जी कॉल पर विश्वास न करें और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि परीक्षा के बाद स्कैमर्स पालकों को गुमराह कर रहे हैं और डर का फायदा उठाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से फर्जी कॉल हैं, इन पर भरोसा न करें और मेहनत पर विश्वास रखें। पुलिस ने दो टूक कहा है कि अगर किसी पालक को इस तरह का कॉल आता है, तो तुरंत नंबर ब्लॉक करें और पुलिस को सूचित करें। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...