ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर 2 लाख की ठगी..बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू रायपुर की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग UPI आईडी के जरिए कुल 2 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। मामले में अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोबाइल नंबर, बैंक खातों, सीडीआर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम को समस्तीपुर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज कुमार महतो (38) निवासी यादव टोला मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार) तथा सुबोध कुमार सिंह (25) निवासी फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि OLX जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-बिक्री करते समय सावधानी बरतें, अग्रिम भुगतान से पहले विक्रेता की सत्यता की जांच करें और किसी अज्ञात व्यक्ति को ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....