ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर; हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन, टूटी सड़कें बनने लगीं! गड्ढों से भरी सड़कें, बढ़ते हादसे और जनता की नाराजगी…हाईकोर्ट की सख्ती से मचा हड़कंप, रातों-रात शुरू हुआ काम, जनता को राहत, लेकिन सवाल बरकरार! पढ़िए पूरी खबर………

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लंबे समय से बदहाल सड़कों से परेशान तखतपुर के लोगों की आवाज़ आखिरकार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुंच गई। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से हलफनामा तलब किया है। तखतपुर की सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी थीं। बारिश में ये गड्ढे जलभराव का रूप ले लेते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहीं। स्थानीय लोग कई बार शिकायतें कर चुके थे, लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर बैठा रहा। जब मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में आया तो मुख्य न्यायाधीश ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत को तुरंत जांच के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई। तखतपुर के लोगों का कहना है कि अगर पहले ही प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाता, तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। अब सवाल यह उठता है कि हाईकोर्ट की फटकार से शुरू हुआ यह सुधार स्थायी होगा या फिर सिर्फ दिखावे के लिए कुछ गड्ढों को भरा जाएगा? फिलहाल, लोगों को राहत तो जरूर मिली है, लेकिन वे स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...