ChhattisgarhRaftaar News Cg

मधुमक्खियों का हमला, महिला समेत दो की मौत, पांच लोग घायल……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजनांदगांव जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करने गई महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बजरंगपुर नवागांव वार्ड की सुशीला देवांगन, पार्वती साहू, माया डोंगरे, सुनीता यादव और सुमित्रा साहू रोज की तरह रविवार सुबह करीब 9 बजे खेत में काम करने गई थीं। सभी महिलाएं जब खेत में बैठकर टिफिन खोल रही थीं, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पास ही मौजूद शिव यदु और उसका बेटा भी झुंड का शिकार बन गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, लेकिन तब तक कई लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह डंक मार दिए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशीला देवांगन और शिव यदु को मृत घोषित कर दिया। बाकी पांच घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....