BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बीएड डिग्रीधारियों का समायोजन को लेकर उग्र आंदोलन, सरकार से समाधान की मांग…शांतिपूर्ण रैली में दिखा आक्रोश, प्रशासन ने रोका, मोदी के दौरे के दौरान मांगें उठाने की तैयारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य में बीएड डिग्रीधारियों के समायोजन को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार द्वारा प्राथमिक शालाओं में कार्यरत बीएड डिग्रीधारियों की सेवाएं समाप्त करने के फैसले के विरोध में शिक्षकों ने व्यापक प्रदर्शन किया। बिलासपुर में गांधी चौक से नेहरू चौक तक भव्य रैली निकालकर शिक्षकों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा। रैली गांधी चौक से शुरू होकर पुराने हाईकोर्ट, बस स्टैंड, टेलीफोन एक्सचेंज, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज़ बुलंद की। बीएड डिग्री धारियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें केवल मिडिल स्कूलों तक सीमित कर दिया है, जबकि वे प्राथमिक विद्यालयों में भी योग्य शिक्षक के रूप में सेवाएं दे सकते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार उन्हें अन्य विभागों में समायोजित करे, ताकि वे बेरोजगारी के संकट से बच सकें। शिक्षकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिलासपुर दौरे के दौरान वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उन तक पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा आंदोलन पर रोक लगाना अनुचित है। उनका आरोप है कि सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पद होने के बावजूद समायोजन की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बीएड डिग्री धारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...