ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर को मिलेगा ऊर्जा बूस्ट! पीएम मोदी रखेंगे NTPC सीपत-3 (800 MW) की आधारशिला..अत्याधुनिक तकनीक, कम उत्सर्जन– NTPC की नई पहल..मिलेगा औद्योगिक और आर्थिक बढ़ावा, पढ़िए पूरी खबर………

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मध्य भारत में बिजली आपूर्ति को नई ताकत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन के तीसरे चरण (800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे। 9,791 करोड़ के निवेश से बनने वाली यह पिट-हेड विद्युत परियोजना छत्तीसगढ़ समेत गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों को बिजली की नई रफ्तार देगी। सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन पहले से ही एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र है। नए 800 मेगावाट संयंत्र के जुड़ने से इसकी कुल क्षमता 3,780 मेगावाट हो जाएगी, जिससे बिजली उत्पादन और आपूर्ति में जबरदस्त इजाफा होगा। सीपत चरण-3 में अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जिससे ईंधन की दक्षता बढ़ेगी और उत्सर्जन में कमी आएगी। एनटीपीसी पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण, वनीकरण और स्थानीय समुदायों के सहयोग से इस प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाएगा। एनटीपीसी सीपत-3 न सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार भी खोलेगा। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को एक ऊर्जा हब के रूप में और मजबूती देगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...