BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तीन महीने से वेतन बंद! नगर निगम कर्मचारियों का फूटा ग़ुस्सा..भूखे पेट काम कब तक? अतिक्रमण शाखा के कर्मचारियों का हाहाकार..सैलरी नहीं, नौकरी जाने का डर! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम के अतिक्रमण शाखा के संविदा कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। शनिवार को 20 से अधिक कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा। शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान जोरों पर है, लेकिन इसी विभाग के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन का एक पैसा भी नहीं मिला। बावजूद इसके, वे काम पर डटे रहे। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए कि घर चलाना मुश्किल हो गया है। शनिवार को जब कर्मचारी अपनी शिकायत लेकर नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, तो पता चला कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों में सभी अधिकारी व्यस्त हैं। कर्मचारियों को मायूस लौटना पड़ा। संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का डर भी सता रहा है, इसलिए कई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे। हालांकि कुछ ने हिम्मत दिखाकर अपनी आवाज़ बुलंद की। उनका कहना है कि नगर निगम को जल्द से जल्द वेतन भुगतान करना चाहिए, ताकि वे भूख और कर्ज़ के बोझ से उबर सकें। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई करता है या फिर कर्मचारियों की गूंज अनसुनी रह जाती है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...